IND vs AUS 1st Test: टेस्ट सीरीज से पहले स्टीव स्मिथ ने अश्विन को लेकर दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2023, 07:00 AM IST

Steve Smith opens up on Ravichandran Ashwin: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ भले ही रविचंद्रन अश्विन की तरह गेंदबाजी करने वाले महेश पिठिया के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं लेकिन वह गुरुवार से यहां शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के इस स्टार स्पिनर को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।

IND vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ भले ही रविचंद्रन अश्विन की तरह गेंदबाजी करने वाले महेश पिठिया के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं लेकिन वह गुरुवार से यहां शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के इस स्टार स्पिनर को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्पिन के खतरे से निपटने पर ध्यान दे रहे हैं और भारत के कई गेंदबाज चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उन्हें तैयारी करने में मदद कर रहे हैं।

steve smith on ashwin

स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन (Cricket Australia)

स्मिथ से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम अश्विन को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई ऑफ स्पिनर के खिलाफ अभ्यास किया है और महेश उनमें से एक है। वह अश्विन की शैली में गेंदबाजी करता है। हम चीजों को ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं लेकिन हमारे पास उसका मुकाबला करने की योजना है।’’

End of Feed