RECORD: स्टीव स्मिथ ने रचा नया इतिहास, 32वां शतक जड़कर बना दिया सबसे खास रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 29, 2023, 05:29 PM IST

Steve Smith 32nd Test Century, ENG vs AUS 2nd Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मौजूदा एशेज टेस्ट में वो कल ही सबसे जल्दी 9000 टेस्ट रन का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बने थे। अब उन्होंने गुरुवार को 32वां टेस्ट शतक लगाते हुए एक और रिकॉर्ड बना दिया है।

ENG vs AUS 2nd Ashes Test, Steve Smith Record: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धीरे-धीरे अपनी पारी को मजबूत किया और दूसरे दिन उनकी पारी 416 रनों पर सिमट गई। उनकी टीम इस स्कोर तक पहुंच सकी, इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को, जिन्होंने अपना 32वां टेस्ट जड़ा और साथ ही एक नया इतिहास भी रच दिया।

Steve Smith fastest to 32 test centuries

स्टीव स्मिथ (AP)

स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में अपनी टीम को विपरीत परिस्थितियों में संभालते हुए एक शानदार पारी को अंजाम दिया। उन्होंने 169 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का 32वां शतक साबित हुआ। स्मिथ ने अपनी इस पारी में आउट होने से पहले 184 गेंदों में 110 रन बनाए। इसमें 15 चौके शामिल रहे। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 77 रन और डेविड वॉर्नर ने 66 रनों की पारियां खेलीं।

End of Feed