माइकल वॉन ने स्टीव स्मिथ की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने स्मिथ की उपलब्धि को विशिष्ट करार देते हुए उन्हें टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर करार दिया है।

नई दिल्ली: लेग स्पिनर के रूप में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रविवार को अपना नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में दर्ज करा लिया। स्टीव स्मिथ 10 हजार रन के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े को छूने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे और दुनिया के 15वें क्रिकेटर हैं। उनके इस उपलब्धि को विशिष्ट बताते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने स्मिथ की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें डॉन ब्रैडमैन की श्रेणी में रखा जा सकता है। वॉन ने स्मिथ को मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर करार दिया।

Steve Smith

स्टीव स्मिथ

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

वॉन ने कहा, मैं इस बारे में तर्क कर सकता हूं कि वो मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर हैं। वो बेस्ट प्रॉबलम सॉल्वर हैं उनकी खेलने की अनोखी तकनीक है। वो गेंद को गेंदबाज के हाथ में अन्य खिलाड़ियों की तुलना में तेजी से पढ़ लेते हैं। वो फील्ड को भी अच्छी तरह पढ़ लेते हैं और पिच के मुताबिक अपने गेम प्लान में बदलाव कर लेते हैं।

End of Feed