स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL Toady 15 August Match Timing: श्रीलंका और भारत के बीच आज (15 अगस्त 2026) से पहले टेस्ट मैच का आगाज होगा। श्रीलंका के गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारत और गॉल क्रिकेट स्टेडियम के लिए बेहद ऐतिहासिक है। क्योंकि, भारत का यह 600वां टेस्ट होगा और गॉल 50वें टेस्ट की मेजबानी करेगा।
आज के मैच का समय।
आज के मैच का समय- भारतीय टीम 8 साल लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर आई है। भारत और श्रीलंका के बीच आज का मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यही लोकल समय यानी की श्रीलंका का भी समय है। पहले टेस्ट मैच का टॉस सुबह 09:30 बजे होगा और मैच की पहली गेंद सुबह 10:00 बजे फेंकी जाएगी।
पिछली बार जीती थी सीरीज
पिछली बार जब भारत ने टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था, तब भारत अपने स्वर्णिम दौर के मध्य में था और वह श्रीलंका पर पूरी तरह से हावी रहे थे। तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल चुका है। 2017 में भारत ने जब श्रीलंका का दौरा किया था, तब पिचों से टर्न और उछाल मिल रही थी।
भारत पर होगा दबाव
इससे भारतीय स्पिनरों ने अपना प्रभुत्व स्थापित किया और रंगना हेरात की मौजूदगी के बावजूद भारत ने मेजबानों को हरा दिया था। भारत को अपनी पिछली तीन घरेलू टेस्ट सीरीज में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए उन्हें इस टेस्ट सीरीज में जीत का पक्का दावेदार नहीं माना जा रहा है। उस देश में जहां उन्होंने पिछले पांचों टेस्ट जीते हैं।
भारत और श्रीलंका टीमों की फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:-
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार, सारांश जैन
श्रीलंका टीम फुल स्क्वॉड:-
निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सूरियाबंडारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, केशरा नुवांथा
