LIVE

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: 193 रन पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, श्रीलंका को जीत के लिए मिला 372 रन का टारगेट

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला है। भारत ने पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की थी।
India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: 193 रन पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, श्रीलंका को जीत के लिए मिला 372 रन का टारगेट
India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो ने चार विकेट और प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट चटकाए। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ही सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेल सके। 44 रन पडिक्कल ने बनाए। 35 रन केएल राहुल के बल्ले से निकले। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन बनाने हैं।

भारत ने पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त ले ली। 462 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। सोनल के अलावा डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की।

तीसरे दिन पहले सत्र में कुल 6 विकेट गिरे और 101 रन बने। पहले सत्र में भारत ने केवल दो रन बनाए और एक विकेट गंवाया और श्रीलंका ने 99 रन पर पांच विकेट गंवाए। सुथार ने दो और सिराज-कुलदीप और जडेजा ने एक-एक विकेट झटके। भारत ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।

हालांकि, दूसरे सत्र में श्रीलंका ने वापसी की राह पकड़ी। इस सत्र में श्रीलंका ने 116 रन बनाए। निरोशन डिकवेला (71) और सोनल दिनुशा (62) ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। दूसरे सत्र में भारत को कोई भी विकेट नहीं मिला।

दूसरे दिन का खेल लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। इस लंबे अंतराल का फायदा श्रीलंकाई गेंदबाजों को मिला। देवदत्त पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल और ध्रुव जुरैल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ दो सेशन का खेल हो पाया। पहले सेशन में कुल 76 रन बने और तीन विकेट गिरे। दूसरे सेशन में 96 रन बने और चार विकेट गिरे। कुल मिला कर दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के नाम रहा। लेकिन भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि पिच स्पिनरों के लिए मददगार बनती जा रही है। तीसरे दिन यह देखना अहम होगा कि पिच कैसे खेलती है।
Aug 18, 2026 | 02:35 PM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: श्रीलंका को मिला 372 रन का टारगेट

भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो ने चार विकेट और प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट चटकाे। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ही सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेल सके। 44 रन पडिक्कल ने बनाए। 35 रन केएल राहुल के बल्ले से निकले। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन बनाने हैं। टी ब्रेक के बाद श्रीलंका बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगा। इस दौरान भारत की पूरी कोशिश होगी कि वह जल्दी-जल्दी विकेट निकाले।
Aug 18, 2026 | 02:17 PM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: भारत का गिरा 8वां विकेट

भारत ने अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। जडेजा और मानव सुधार 9-9 रन बनाकर आउट हुए। पिछली तीन विकेट शॉर्ट बॉल पर गिरे हैं। भारत ने 188 रन बनाए हैं, जिससे उसकी कुल बढ़त 366 रन की हो गई है। क्रीज पर मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव मौजूद हैं।
Aug 18, 2026 | 01:48 PM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: 66 रन बनाकर आउट हुए पंत

ऋषभ पंत की तेजी पर लाहिरू कुमारा ने ब्रेक लगा दी है। पंत 69 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 174 के स्कोर पर अपना 6 विकेट गंवाया। जडेजा 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सुथार बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत ने कुल 352 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Aug 18, 2026 | 01:31 PM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: पंत का ऐतिहासिक शतक

ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 54 गेंद पर सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सिक्स की मदद से पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 सिक्स पूरे किए। वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाए हैं। साथ ही वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने सबसे कम पारियों में 100 टेस्ट छक्के लगाए। पंत ने 89 पारी में यह कमाल किया। एडम गिलक्रिस्ट ने 130 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत ने 37 ओवर के बाद 158 रन बना लिए हैं। पंत 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने कुल 337 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Aug 18, 2026 | 01:21 PM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: 300 के पार हुई भारत की बढ़त

भारत ने दूसरी पारी में 35 ओवर के बाद 139 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 35 रन और जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने कुल 317 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पिच से गेंदबाजों को बहुत मदद मिल रही है। गेंद घूम रही है। भारतीय स्पिनर्स को यह देखकर खुशी मिल रही है। गॉल में 18 मैच में चौथी पारी में 300 प्लस का स्कोर चेज करते हुए मात्र एक बार जीत मिली है और 15 बार हार मिली है। दो बार मैच ड्रा रहा है। ऐसे में भारतीय खेमा बहुत खुश होगा।
Aug 18, 2026 | 12:55 PM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: दूसरे सेशन का गिरा पहला विकेट

भारत ने दूसरे सेशन में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। ध्रुव जुरैल 7 रन बनाकर कॉटबिहाइन्ड हुए। बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आए हैं। पंत 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 120 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। भारत ने 298 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Aug 18, 2026 | 12:05 PM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: लंच ब्रेक

चौथे दिन का पहला सत्र दोनों टीमों के बीच साझा रहा। श्रीलंका ने जहां चार विकेट निकाले तो वहीं, भारत ने 116 रन बनाए। क्रीज पर ध्रुव जुरैल और ऋषभ पंत क्रीज पर काबिज हैं। टीम इंडिया ने कुल 294 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जयसूर्या ने दो विकेट चटकाए हैं।
Aug 18, 2026 | 11:59 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: पडिक्कल भी लौटे पवेलियन

सेट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी आउट हो गए हैं। वह 75 गेंद पर 44 रन बनाकर केशरा की गेंद पर LBW आउट हुए। भारत ने 111 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया। ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ऋषभ पंत 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 18, 2026 | 11:24 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: आउट हुए गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए हैं। प्रभात जयसूर्या ने उन्हें पगबाधा आउट किया। गिल ने 8 रन की पारी खेली। जयसूर्या दो विकेट ले चुके हैं। भारत ने 81 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
Aug 18, 2026 | 11:15 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: राहुल लौटे पवेलियन

देवदत्त पडिक्कल की सलाह के बाद आउट होने से बचे केएल राहुल 47 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। 19 ओवर के बाद भारत ने 80 रन बना लिए हैं। कुल बढ़त 258 रन हो गए हैं। पडिक्कल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 18, 2026 | 10:47 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: देवदत्त की सलाह से बचे केएल राहुल

11वें ओवर में भारत ने अपना दूसरा विकेट लगभग-लगभग गंवा दिया था। प्रभात जयसूर्या ने राहुल को LBW आउट कर दिया था। अंपायर की उंगली उठ गई थी। राहुल चल दिए थे, लेकिन यहीं पर देवदत्त पडिक्कल ने राहुल को DRS लेने के लिए मना लिया। रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट के ऊपर से निकल रही थी और अंपायर ने अपना फैसला बदला और राहुल बच गए। इसके बाद उन्होंने पडिक्कल को गले लगाया और विकेट बचाने के लिए धन्यवाद किस देकर किया। 13 ओवर के बाद भारत ने 54 रन बना लिए हैं। राहुल 29 रन और पडिक्कल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 18, 2026 | 10:32 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: 10 ओवर समाप्त

भारत की दूसरी पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं और 40 रन बना लिए हैं। राहुल 18 रन और पडिक्कल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 218 रन की हो गई है।
Aug 18, 2026 | 10:00 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: भारत लेना चाहेगा बड़ी बढ़त

भारतीय टीम दूसरी पारी में 400 से ज्यादा की बढ़त हासिल करना चाहेगा। उसके पास 178 रन की बढ़त है। वह 250 प्लस का स्कोर बनाना चाहेंगे। ताकि वह श्रीलंका को बड़ा टारगेट दे सकें और पांचवें दिन जल्दी से आउट कर टेस्ट मैच जीत सकें।
Aug 18, 2026 | 09:49 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: भारत को लगा पहला झटका

चौथे दिन भारत की शुरुआत खराब हुई है। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए। वह बाहर जाती गेंद पर कट करने गए और गेंद ने बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर ने कोई गलती नहीं की और आसान सा कैच लपका। भारत को पहला झटका लग चुका है। देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
Aug 18, 2026 | 09:45 AM IST

India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: चौथे दिन के खेला का आगाज

पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का आगाज हो गया है। 178 रन की बढ़त के साथ भारत दूसरी पारी का आगाज कर रहा है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। गॉल में धूप खिली है। साथ सफेद बादल भी आसमान में चहल-कदमी कर रहे हैं।
Aug 17, 2026 | 05:00 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: 284 पर ढेर हुई श्रीलंका

462 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत ने 178 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली। तीसरे दिन अब भी 13 ओवर का खेल बाकी है।
Aug 17, 2026 | 03:50 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: तीसरे और आखिरी सेशन का खेल जारी

तीसरे और आखिरी सोनल सेशन का खेल जारी है। श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लिए हैं। सोनल 240 और नुवांथा दो रन बनाकर खेल रहे हैं। छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी।
Aug 17, 2026 | 02:59 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: श्रीलंका के नाम रहा दूसरा सत्र

दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। इस सेशन में 116 रन बने, लेकिन कोई भी विकेट नहीं गिरा। निरोशन डिकवेला 71 रन और सोनल दिनुशा 62 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 185 गेंद पर 124 रन की साझेदारी हो चुकी है। टी ब्रेक पर जाने से पहले श्रीलंक ने पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। पहले सेशन के बाद श्रीलंका ने 99 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां से वापसी की राह पकड़ी है।
Aug 17, 2026 | 02:36 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

श्रीलंका ने वापसी की राह पकड़ ली है। 99 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा देने के बाद डिकवेला और सोनल ने टीम को वापस मैच में ला खड़ा किया है। दोनों के बीच 105 रन की शतकीय साझेदारी हो चुकी है। वहीं, श्रीलंका ने 53 ओवर के बाद 195 रन बना लिए हैं। डिकवेला 62 रन और सोनल 53 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं। भारत अब इस साझेदारी को तोड़ने के लिए झटपटा रहा है।
Aug 17, 2026 | 02:20 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: सोनल का अर्धशतक

सोनल दिनुशा ने डिकवेला का अच्छा साथ देते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डिकवेला 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 146 गेंद पर 95 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने 50.3 ओवर में 185 रन बना लिए हैं।
Aug 17, 2026 | 01:58 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: डिकवेला का अर्धशतक

निरोशन डिकवेला ने 68 गेंद पर पांच चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सोनल के साथ छठे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर चुके हैं। श्रीलंका ने 168 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई बार मौके बने लेकिन, फील्डिर इसे भुना नहीं सके।
Aug 17, 2026 | 01:30 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: छठे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी

सोनल (32ं) और डिकवेला (30) के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों खिलाड़ी मिलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। शुभमन गिल ने दो रिव्यू खराब कर दिए हैं। 40 ओवर के बाद श्रीलंका ने 141 रन बना लिए हैं। अभी वह 321 रन पीछे। भारत जल्दी से जल्दी पांच विकेट और हासिल करना चाहेगा।
Aug 17, 2026 | 12:49 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा

दूसरे सेशन का खेल जारी है। श्रीलंका ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। ऐसे में मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। 29 ओवर के बाद श्रीलंका ने 105 रन बना लिए हैं। वह अभी 357 रन पीछे है।
Aug 17, 2026 | 12:12 PM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: लंच ब्रेक

तीसरे दिन का पहला सत्र समाप्त हो गया है। टीम लंच ब्रेक पर हैं। इस दौरान श्रीलंका ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। पहले सत्र में कुल 6 विकेट गिरे और 101 रन बने। दो रन भारत ने बनाए और एक विकेट गंवाया और श्रीलंका ने 99 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। सुथार ने दो और सिराज-कुलदीप और जडेजा ने एक-एक विकेट झटके। भारत ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।
Aug 17, 2026 | 11:59 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। जडेजा ने 27वें ओवर की पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा को स्लिप पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाया। भारतीय स्पिनर्स ने मिलकर चार विकेट निकाल दिए हैं। लंच से पहले श्रीलंका ने पांच विकेट गंवा दिए हैं।
Aug 17, 2026 | 11:21 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: स्पिनर्स ने बिछाया जाल

भारतीय स्पिनर्स ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ एक जाल बिछा दिया है। 17वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने कमिंदु मेंडिस को एक्स्ट्रा कवर पर गिल के हाथों कैच आउट करवाया। गिल ने फुल स्ट्रेच ड्राइव लगाते हुए बाएं हाथ से अद्भुत कैच लपका। श्रीलंका ने 62 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। सोनल बल्लेबाजी करने के लिए हैं। सुथार दो और सिराज एक विकेट पहले ही ले चुके हैं। अभी रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी करने आना है।
Aug 17, 2026 | 11:11 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: श्रीलंका का गिरा तीसरा विकेट

मानव सुथार ने दूसरी सफलता हासिल की। अपने स्पेल के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर सुथार ने सेट बल्लेबाज लहिरू उदारा को 27 के स्कोर पर आउट किया। सुथार ने लहिरू को 90 की स्पीड से तेज गेंद की। लहिरू को लगा कि गेंद स्पिन होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उदारा कट करने के लिए पीछे की ओर शॉट मारा। लेकिन बाउंस और टॉप-एज के कारण बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े यशस्वी जायसवाल ने बेहद आसान सा कैच लपका। भारत को तीसरी सफलता मिली। श्रीलंका ने 14 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कमिंदु मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा मौजूद हैं।
Aug 17, 2026 | 10:42 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: मानव सुथार ने दिलाई दूसरी सफलता

शुभमन गिल ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए 8वां ओवर बाएं हाथ के स्पिन मानव सुथार को दिया। ओवर की पहली गेंद पर सुथार ने दिनेश चंदीमल को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। 27 के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा।
Aug 17, 2026 | 10:25 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: 17 पर एक श्रीलंका

पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। दोनों छोर से तेज गेंदबाजी हुई। सिराज और प्रसिद्ध ने इसकी जिम्मेदारी उठाई। कप्तान गिल गेंदबाजी में परिवर्तन करने को देखेंगे। वहीं, श्रीलंका ने 1 विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। उदारा 10 और चंदीमल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 17, 2026 | 10:04 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: पहले ओवर में ही मिली सफलता

462 रन के जवाब में श्रीलंका ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। निसान फर्नांडो बिना खाता आउट हुए। सिराज ने दूसरी गेंद पर स्लिप पर देवदत्त पडिक्कल ने आसान सा कैच लपका। गेंद हवा में स्विंग में हो रही है। सिराज का पहला ओवर विकेट मेडन रहा।
Aug 17, 2026 | 09:51 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: 462 रन पर सिमटी भारत की पारी

भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गई। तीसरे दिन के खेल के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर भारत ऑल आउट हो गया। प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार बने। थोड़ी देर में श्रीलंकाई बल्लेबाज इस लक्ष्य का पीछा करने उतरेंगे। प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट चटकाए।
Aug 17, 2026 | 09:47 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: तीसरे दिन के खेल का हुआ आगाज

तीसरे दिन के खेल का आगाज हो गया है। बारिश के चलते पिच को कवर्स किया गया था। हालांकि, आज अभी तक बारिश नहीं हुई है। मैच तय समय पर शुरू हुआ। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। दोनों मिलकर दो रन जोड़ दिए हैं।
Aug 17, 2026 | 09:24 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: कुलदीप और प्रसिद्ध का इम्तिहान

तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। अभी तक बारिश नहीं हुई है। ऐसे में कुलदीप और प्रसिद्ध की बल्लेबाजी का इम्तिहान होगा। क्योंकि, नमी के चलते श्रीलंकाई गेंदबाज हावी हो गए हैं। गेंद स्विंग और टर्न हो रही। कुलदीप और प्रसिद्ध ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की कोशिश करेंगे।
Aug 17, 2026 | 08:27 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: आज भी बारिश की संभावना

AccuWeather के अनुसार, सोमवार को गॉल में बारिश की 83% संभावना है। हर घंटे का अनुमान खास तौर पर परेशान करने वाला है, जिसमें सुबह 10 बजे बारिश की 51% संभावना, सुबह 11 बजे 47%, दोपहर 12 बजे 44%, दोपहर 1 बजे 48% और दोपहर 2 बजे 52% संभावना है। इसके बाद दोपहर 3 बजे बारिश की संभावना कम होकर 45%, शाम 4 बजे 39% और शाम 5 बजे 34% हो जाती है और फिर शाम 6 बजे यह फिर से बढ़कर 40% हो जाती है।
Aug 17, 2026 | 08:06 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: बने कई रिकॉर्ड

देवदत्त पडिक्कल ने 230 गेंदों में 167 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने एक नहीं बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 167 रन की इस पारी के दम पर उन्होंने इतिहास रच दिया। अब वह सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के बाद श्रीलंका में 150 से अधिक रनों की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। 26 वर्षीय पडिक्कल यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, क्योंकि तेंदुलकर ने गॉल से बाहर यह पारी खेली थी।

इसी बीच, पडिक्कल ने पुजारा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। उनसे पहले 29 वर्ष की आयु में पुजारा ने यह कारनामा किया था। पुजारा को पीछे छोड़ते हुए पडिक्कल ने 26 वर्ष, 39 दिन की आयु में यह पारी खेल दी।

पडिक्कल ने 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए घर से बाहर खेले गए मैचों में बाएं हाथ के भारतीय नंबर तीन नंबर पर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। वह विनोद कांबली के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1993 में दिल्ली और मुंबई में जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः 227 और 224 रन की पारी खेली थी।
Aug 17, 2026 | 08:04 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: दोहरे शतक से चूके पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल की शानदार 167 रन की पारी के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं। अब दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पहले दिन जहां भारतीय बल्लेबाज छाए रहे, वहीं दूसरे दिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को दबाव में रखा। बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को चाय तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 364 रन था। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होते-होते श्रीलंका ने भारत के 4 और विकेट अपने नाम कर लिए।
Aug 17, 2026 | 08:03 AM IST

India vs Sri Lanka Test 3rd Day Live Score: दूसरे दिन हुआ मात्र दो सेशन का खेल

दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ दो सेशन का खेल हो पाया। पहले सेशन में कुल 76 रन बने और तीन विकेट गिरे। दूसरे सेशन में 96 रन बने और चार विकेट गिरे। कुल मिला कर दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के नाम रहा। लेकिन भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि पिच स्पिनरों के लिए मददगार बनती जा रही है। तीसरे दिन यह देखना अहम होगा कि पिच कैसे खेलती है।