Sri Lanka vs Australia 2nd Test Live Streaming: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है। दोनों के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत गुरुवार (6 फरवरी 2025) से हो रही है। इस मैच का आयोजन एक बार फिर से गाले में किया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा देखने को मिला था। उनके बल्लेबाजों ने पहली ही पारी में इतने रन बना दिए कि श्रीलंका दो पारियों में भी नहीं बना सकी और बुरी तरह से हार गई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक और जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं श्रीलंका को वापसी की उम्मीद होगी। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में टीम के सीनियर खिलाड़ी स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, श्रीलंका की टीम धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में उतरेगी। इस बीच दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया को चार मुकाबले में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है।
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट लाइव टेलीकास्ट (फोटो- AP)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Date)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बुधवार (29 जनवरी 2025) से खेला जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Venue)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Time)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match On Tv)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया में सेवन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, भारत में किसी चैनल पर प्रसारित होगा। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Live Streaming)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जाएगी।
