श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 6, 2023, 10:43 AM IST

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में भिड़ंत होने जा रही है। सुपर फोर में पहुंचने के लिए यह मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों के लिए अहम है। यहां जानिए इस मैच को कब, कहां और कैसे देखें?

आज एशिया कप 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद और अफगानिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद इस मुकाबले में पहुंची है। दोनों टीमों के लिए सुपर फोर में पहुंचने के लिए यह मुकाबला अहम है। यह अफगानिस्तान जीत हासिल करती है तो ग्रुप बी की तीनों टीमों के 2-2 अंक हो जाएंगे। ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर टॉप दो टीमें सुपर फोर में पहुंचेंगी। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के खेले जाने वाले आखिरी लीग मुकाबले का लुत्फ आप,कब,कहां और कैसे उठा सकते हैं।

Sri Lanka vs Afghanistan Live Streaming

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कब खेला जाएगा? (Sri Lanka vs Afghanistan Asia Cup Match Date)

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का आखिरी लीग मुकाबला 05 सितंबर, 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

End of Feed