BAN vs SL: टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के कगार पर पहुंचा श्रीलंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 10:10 PM IST

बांग्लादेश क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी हार के कगार पर पहुंच गई है। श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच में जीत से 3 विकेट दूर है।

चटगांव: श्रीलंका ने 511 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे बांग्लादेश का स्कोर मंगलवार को यहां सात विकेट पर 268 रन करके दूसरे टेस्ट में जीत और श्रृंखला में सूपड़ा साफ करने की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा, बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या और कामचलाऊ गेंदबाज कमिंदु मेंडिस ने दो-दो विकेट चटकाकर दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने पर मेहदी हसन 49 गेंद में सात चौकों की मदद से 44 जबकि ताइजुल इस्लाम 10 रन बनाकर खेल रहे थे।

Sri Lanka Cricket team

श्रीलंका क्रिकेट टीम (साभार ICC)

जीत से 243 रन दूर है बांग्लादेश, श्रीलंका तीन विकेट

बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए अब भी 243 रन की दरकार है और उसकी हार लगभग तय नजर आ रही है। मेजबान टीम के लिए मोमीनुल हक (50) ने श्रृंखला का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का मारा। इससे पहले श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में छह विकेट पर 102 रन से की। एंजेलो मैथ्यूज (56) ने 39 रन से आगे खेलते हुए श्रृंखला का अपना पहला और करियर का 41वां अर्धशतक जड़ा।

End of Feed