श्रीलंकाई दिग्गज ने वनडे और टेस्ट के भविष्य पर जताई चिंता, टी20 भविष्य पर इसे बचाना प्राथमिकता

चामिंडा वास ने टेस्ट और वनडे भविष्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने श्रीलंका टीम के कम टेस्ट होने पर भी चिंता जताई है। टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट ही इस खेल का चरम हैं और उन्हें इन दोनों प्रारूपों को बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए।’’

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने टी20 के बढ़ते चलन और फ्रेंचाइजी आधारित लीग के बढ़ते प्रभाव के बीच टेस्ट और वनडे प्रारूपों को जीवित रखने के लिए संबंधित लोगों से उचित कदम उठाने का आग्रह किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सीईओ संजोग गुप्ता ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि ’’प्रतिस्पर्धा के अभाव वाली द्विपक्षीय श्रृंखलाओं का युग समाप्त होना चाहिए।’’ इस बयान ने एकदिवसीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Chaminda Vaas

चामिंडा वास (साभार-X)

वास ने पीटीआई से कहा, ’’मुझे लगता है कि भविष्य में अधिकतर देश टी20 खेलना चाहेंगे। टी20 ही भविष्य का खेल है। लेकिन सभी बोर्डों को यह समझना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट ही इस खेल का चरम हैं और उन्हें इन दोनों प्रारूपों को बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए।’’

End of Feed