SL vs AFG: पहले ही दिन सस्ते में ढेर हुआ अफगानिस्तान, ड्राइविंग सीट पर श्रीलंका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2024, 06:52 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन अफगानिस्तान की टीम 198 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद बगैर किसी नुकसान के 80 रन बनाकर मेजबान टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में धमाल नहीं मचा सकी और 62.4 ओवर में 198 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने बगैर किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। श्रीलंकाई टीम मैच के पहले ही दिन अफगानिस्तान पर हावी हो गई है।

Sri Lanka Cricket team

श्रीलंका क्रिकेट टीम(साभार Sri Lanka Cricket)

रहमत शाह शतक से चूके

रहमत शाह के अलावा और कोई अफगानी बल्लेबाज पिच पर पैर नहीं जमा पाया। रहमत शाह दुर्भाग्यशाली रहे और शतक से महज 9 रन से चूक गए। उन्होंने 139 गेंद में 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा नूर अली जादरान ने 31 रन बनाए। 21-21 रन की पारियां इकराम अलीखिल और कायस अहमद ने खेलीं। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट विश्वा फर्नांडो ने लिए। वहीं 3 विकेट असिथा फर्नांडो के खाते में गए। स्पिनर प्रभात जयासूर्या को भी 3 सफलता मिली।

End of Feed