SL vs IRE, T20 World Cup 2026 Match Highlights: श्रीलंका ने जीत के साथ की टी20 विश्व कप 2026 में शुरुआत, आयरलैंड को दी मात

श्रीलंका ने आयरलैंड को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 20 रन के करीबी अंतर से मात देकर विजयी शुरुआत की है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

कोलंबो: सह मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 में विजयी शुरुआत की है। मैच में आयरलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में मेजबान टीम ने खराब शुरूआत के बाद कामिंदु मेंडिस की 19 गेंद में 44 रन और कुसल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक के बल पर आयरलैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरिश टीम अच्छी शुरुआत के बाद 19.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 40 और रॉस अडेर ने 34 रन का पारी खेली। वनिंदु हसरंगा ने चोटिल होने के बावजूद शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं महीष तीक्ष्णा ने 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 2 विकेट मथीशा पथिराना के और एक-एक विकेट दुष्मंथा चमीरा और दुनिथ वेलालागे के खाते में गया। कमिंदु मेंडिस को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

sri lanka national cricket team vs ireland cricket team

श्रीलंका बनाम आयरलैंड, टी20 विश्व कप 2026 मैच हाईलाइट्स

खराब रही श्रीलंका की शुरुआत

श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी चुनने के आयरलैंड का फैसले को सही साबित कर दिया जब श्रीलंका पहले चार ओवर में 28 रन ही बना सका और कामिल मिसरा (14) का विकेट भी गंवा दिया।श्रीलंका को आयरलैंड के खराब क्षेत्ररक्षण का भी फायदा मिला जिसने कुछ कैच टपकाये। मिसरा को एक जीवनदान भी मिला जिसका वह फायदा नहीं उठा सके और मार्क एडेयर की धीमी गेंद पर मिडआफ में कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 23 गेंद में 24 रन बनाये। उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रे को डीप स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया तो ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे।

End of Feed