NZ vs SL 3rd T20I: श्रीलंकाई बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ साल 2025 का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा साल 2025 का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ये कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में कर दिखाया।

नेल्सन: श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। परेरा साल 2025 का पहले अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये उपलब्धि नेल्सन में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में हासिल की।

Kusal Parera

कुसल परेरा

27 गेंद में जड़ा परेरा ने पचासा

मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में पथुम निसंका 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में कुसल परेरा बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। मैदान पर उतरने के बाद परेरा ने एक छोर संभाल लिया। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन परेरा ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखते हुए टीम को 11.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया और अपना अर्धशतक 27 गेंद में 27 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया।

End of Feed