न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 12:04 AM IST

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन-तीन मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए दसुन शनाका की अगुआई में 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। वनडे सीरीज का आगाज 25 मार्च को होगा और 31 मार्च को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैच की टी20 सीरीज 2 से 8 अप्रैल के बीच खेली जाएगी।

Dasun-Shanaka

दसुन शनाका

विश्व कप में एंट्री के लिहाज से अहम है सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज दसुन शनाका की टीम के लिए बेहद अहम होगी क्योंकि इसमें जीत उसके खाते में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वाइंट्स जुड़ेंगे। श्रीलंका की टीम फिलहाल दसवें पायदान पर 77 अंक के साथ है। उनकी कोशिश श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा अंक बटोरने की होगी जिससे कि उन्हें भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले विश्व कप में सीधी एंट्री मिल सके।

End of Feed