T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने किया टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान, बदल दिया कप्तान

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और विश्व कप से ठीक पहले टीम का कप्तान बदल दिया है। जानिए किसके हाथ आई कमान और किन खिलाड़ी को मिली टीम में जगह?

कोलंबो: श्रीलंका ने भारत के साथ सह मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप की प्रारंभिक टीम में चरित असलंका को कप्तानी से हटाते हुए दासुन शनाका को कप्तान बनाया है। चयन समिति के प्रमुख के रूप में लौटे प्रमोदया विक्रमसिंघा ने कहा कि पिछले तीन विश्व कप खेलने का शनाका का अनुभव और बल्लेबाजी में असलंका का खराब फॉर्म इस फैसले का आधार था।

Dasun Shanaka and Charith Asalanka

दसुन शनाका और चरिथ असलंका (फोटो क्रेडिट ICC)

इस्लामाबाद में आत्मघाती बम विस्फोट में नौ लोगों के मारे जाने के बाद असलंका पिछले महीने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे पर भी नहीं गए थे। विक्रमसिंघा ने कहा,'शनाका हरफनमौला की भूमिका में होंगे । हमे उम्मीद है कि असलंका बल्लेबाजी में पुराना फॉर्म हासिल करेंगे । मुख्य कोच सनत जयसूर्या से मशविरे के बाद हमने तय किया कि बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत नहीं है लिहाजा टीम वही होगी।'

End of Feed