INDA vs SLA: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ड्राइविंग सीट पर इंडिया ए की टीम

INDA vs SLA: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहले औपचारिक टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी छह विकेट पर 452 रन बनाकर समाप्त घोषित की।

कप्तान ध्रुव जुरेल के नाबाद 141 रन की मदद से भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी छह विकेट पर 452 रन बनाकर समाप्त घोषित की। इसके बाद अंशुल कंबोज (22 रन देकर एक विकेट) और यश ठाकुर (20 रन देकर एक विकेट) ने श्रीलंका ए को शुरुआती झटके दिए। श्रीलंका की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 113 रन बनाए थे। वह अभी भारतीय टीम से 339 रन पीछे है। कंबोज ने श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (10) को शेख रशीद के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई, जबकि ठाकुर ने पवनथा वीरसिंघे (11) को बोल्ड किया।

BEN STOKES

बेन स्टोक्स (साभार-x)

लेकिन नुवानिदु फर्नांडो ने सकारात्मक इरादों के साथ बल्लेबाजी की। वह अभी 65 रन बना कर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर एशेन बंडारा 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। इन दोनों ने शुरुआती झटकों के बावजूद सहजता से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए अभी तक 75 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

End of Feed