LIVE

SRH vs KKR Highlights: हैदराबाद के घर में घुसकर केकेआर ने जीता मैच, 7 विकेट से अपने नाम किया मुकाबला

आदित्य साहूUpdated May 3, 2026, 23:27 IST

SRH vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती थी। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। जानिए इस मुकाबले में केकेआर ने कैसे लगातार 5 मैच जीतकर आ रही एसआरएच को मात दी।

SRH vs KKR Highlights: हैदराबाद के घर में घुसकर केकेआर ने जीता मैच, 7 विकेट से अपने नाम किया मुकाबला
SRH vs KKR Highlights: हैदराबाद के घर में घुसकर केकेआर ने जीता मैच, 7 विकेट से अपने नाम किया मुकाबला

SRH vs KKR Highlights: आईपीएल के 19वें सीजन के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ंत हुई। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का पांचवा मुकाबला था। इससे पहले यहां खेले पिछले तीन मैचों में मेजबान एसआरएच विजयी रहा है, जबकि एक मुकाबला लखनऊ ने जीता है। इस मैच का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। हैदराबाद की टीम 19 ओवरों में 165 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड ने बनाए। उन्होंने 61 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने भी 48 रन बनाए। हैदराबाद के विकेट थोड़े-थोड़े अंतराल पर गिरते रहे और 165 रन पर पारी समाप्त हो गई। केकेआर के लिए सुनील नरैन और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। वरुण चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले, वहीं सुनील नरैन ने IPL में अपने 200 विकेट पूरे किए। उन्हें इस मैच में 2 विकेट मिले। इसके अलावा कार्तिक त्यागी ने भी दो विकेट झटके। इस मैच में रोवमेन पॉवेल ने हेनरिक क्लासेन का एक करिश्माई कैच लिया।

नाईट राइडर्स ने पूरी की जीत की हैट्रिक

सनराईजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइजर्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही केकेआर ने अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखा। केकेआर ने सनराईजर्स हैदराबाद को उसके घर में घुसकर हराया। सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने एसआरएच को 7 विकेट से मात दी। केकेआर ने 18.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाया और इस सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी की। एसआरएच के 166 रनों के लक्ष्य का पूरा करते हुए रिंकू सिंह 22 रनों पर नाबाद रहे। वहीं इस जीत में अंगकृष रघुवंशी और कप्तान आजिंक्य रहाणे का बड़ा योगदान रहा। रघुवंशी ने 59 रन बनाए जबकि कप्तान रहाणे ने 43 रन बनाकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई। हैदराबाद के सभी गेंदबाज मंहगे साबित हुए। कप्तान पैट कमिंस ने जहां 1 विकेट लेने के लिए 47 रन खर्च किए। वहीं ईशान मलिंगा को 42 रन देकर एक भी विकेट नहीं मिला। साकिब हुसैन ने जरूर 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया, लेकिन उनका प्रयास नाकाफी रहा।

रिंकू सिंह ने फिनिश किया मैच

KKR ने इस मैच में टॉस हारने के बाद शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि टॉस हारने के बाद उन्होंने पहले नौ ओवरों में 105 रन दे दिए थे। लेकिन, इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और SRH के आखिरी नौ विकेट सिर्फ 60 रन पर गिरा दिए। पिच से स्पिनरों को कुछ मदद मिल रही थी और KKR के दो स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 8 ओवरों में 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जवाब में KKR के बल्लेबाजों ने तेजी से शुरुआत की। फिन एलन चौथे ओवर में कमिंस का शिकार बन गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 29 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद कप्तान आजिंक्य रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, जिसमें अंगकृष ने ज्यादा आसानी से बल्लेबाजी की। तीन कम स्कोर बनाने के बाद अंगकृष ने एक समझदारी भरी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी की। दोनों जमे हुए बल्लेबाज 11 गेंदों के अंदर ही आउट हो गए। जिसके बाद KKR के फॉर्म में चल रहे उपकप्तान रिंकू सिंह को 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर मैच को फिनिश करने का मौका मिल गया।


सनराइज र्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Head to Head)
इस मैस से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन लगातार 5 मैच जीत चुकी थी। इस मुकाबले से पहले आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद और केकेआर बीच कुल 31 मैच खेले गए थे, जिसमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा था। इन 31 मैचों में से जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मैच जीते थे वहीं केकेआर ने इसमें से 19 मैच अपने नाम किया था। इस सीजन दोनों टीमों के बीच जो मैच हुआ था, उसमें बाजी एसआरएच ने मारी थी।

हैदराबाद और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad): पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।

MAY 03, 2026 19:27 IST

SRH vs KKR Live Score: हार के बाद क्या बोले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस

कैकेआर के खिलाफ मैच में हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए सबसे अच्छा नहीं रहा। हमारी शुरुआत तो काफी अच्छी थी, लेकिन उसके बाद हम अपनी पूरी लय में नहीं दिखे। शायद हमने 200 रन बनाने का लक्ष्य रखा था, फिर 180 का लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आपको बस हालात के हिसाब से खुद को ढालना होता है। शुरुआती 8-10 ओवर तो बहुत बढ़िया रहे, लेकिन विरोधी टीम ने रणनीति का सही इस्तेमाल किया और मैच का दूसरा हाफ हमारे लिए अच्छा नहीं रहा। हमारे लिए रन बनने बंद हो गए और खेल की गति धीमी पड़ गई। शायद हमें 180 रन बनाने का ही लक्ष्य रखना चाहिए था। जीत-हार का फर्क बहुत कम था, हमने कुछ अच्छी चीजें भी दिखाईं और आखिर तक संघर्ष किया। शायद मेरे एक ओवर में 27 रन चले जाना ही हार की वजह बना, लेकिन हमारे पास भी कुछ अच्छे मौके आए थे, बस किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया।
MAY 03, 2026 19:20 IST

SRH vs KKR Live Score: केकेआर ने टॉस हारा लेकिन जीता मैच

KKR ने इस मैच में टॉस हारने के बाद शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि टॉस हारने के बाद उन्होंने पहले नौ ओवरों में 105 रन दे दिए थे। लेकिन, इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और SRH के आखिरी नौ विकेट सिर्फ 60 रन पर गिरा दिए। पिच से स्पिनरों को कुछ मदद मिल रही थी और KKR के दो स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 8 ओवरों में 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जवाब में KKR के बल्लेबाजों ने तेजी से शुरुआत की। फिन एलन चौथे ओवर में कमिंस का शिकार बन गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 29 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद कप्तान आजिंक्य रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, जिसमें अंगकृष ने ज्यादा आसानी से बल्लेबाजी की। तीन कम स्कोर बनाने के बाद अंगकृष ने एक समझदारी भरी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी की। दोनों जमे हुए बल्लेबाज 11 गेंदों के अंदर ही आउट हो गए। जिसके बाद KKR के फॉर्म में चल रहे उपकप्तान रिंकू सिंह को 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर मैच को फिनिश करने का मौका मिल गया।
MAY 03, 2026 19:07 IST

SRH vs KKR Live Score: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने एसआरएच को 7 विकेट से मात दे दी है। केकेआर ने 18.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाया और इस सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी की। एसआरएच के 166 रनों के लक्ष्य का पूरा करते हुए रिंकू सिंह 22 रनों पर नाबाद रहे। वहीं इस जीत में अंगकृष रघुवंशी और कप्तान आजिंक्य रहाणे का बड़ा योगदान रहा। रघुवंशी ने 59 रन बनाए जबकि कप्तान रहाणे ने 43 रन बनाकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
MAY 03, 2026 18:55 IST

SRH vs KKR Live Score: जीत के नजदीक पहुंचकर कोलकाता ने रघुवंशी को खोया

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। अंगकृष रघुवंशी शिवांग कुमार की गेंद पर ईशान मलिंगा को कैच देकर चलते बने। अंगकृष रघुवंशी ने शिवांग की गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से हवाई शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनकी टाइमिंग बिगड़ गई क्योंकि गूगली गेंद थोड़ी घूम गई थी। इसके बाद गेंद सीधे लॉन्ग-ऑफ पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। वह 47 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के लगाने के बाद 59 रन बनाकर आउट हुए।
MAY 03, 2026 18:45 IST

SRH vs KKR Live Score: कप्तान रहाणे 43 रन बनाकर आउट

कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने कप्तान आजिंक्य रहाणे का विकेट गंवा दिया है। साकिब हुसैन ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया। उनका कैच स्मरन रविचंद्रन ने लपका। साकिब ने 138.4 km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी जिसे खेलने के लिए रहाणे बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। छोटी गेंद देखकर रहाणे ने जल्दबाजी में पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में उछल गई। इसके बाद स्क्वायर लेग पर खड़े स्मरन रविचंद्रन ने एक आसान कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
MAY 03, 2026 18:40 IST

SRH vs KKR Live Score: रघुवंशी का सीजन में तीसरा अर्धशतक

हर्षल पटेल की गेंद पर सिंगल लेकर अंगकृष रघुवंशी ने 39 गेंदों में अपना 50 रन पूरा किया। तीन कम स्कोर बनाने के बाद अंगकृष रघुवंशी ने एक परिपक्व अर्धशतक के साथ शानदार वापसी की है। यह इस सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक भी है।
MAY 03, 2026 18:38 IST

SRH vs KKR Live Score: अंगकृष रघुवंशी ने पूरा किया अपना अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 14 ओवरों में एक विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही अंगकृष रघुवंशी ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। उन्होंने 40 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया है। केकेआर को अब यहां से जीत के लिए 36 गेंदों में 37 रनों की और जरूरत है।
MAY 03, 2026 18:25 IST

SRH vs KKR Live Score: केकेआर को जीत के लिए अब गेंद से भी चाहिए कम रन

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को कप्तान रहाणे और अंगकृष रघुवंशी धीरे-धीरे जीत की तरफ ले जा रहे हैं। केकेआर ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 46 और कप्तान रहाणे 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर को अब यहां से जीत के लिए 48 गेंदों में 47 रनों की और जरूरत है। अगर केकेआर यह मैच जीत लेती है तो सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार 5 मैचों में जीत के बाद यह पहली हार होगी।
MAY 03, 2026 18:14 IST

SRH vs KKR Live Score: केकेआर को जीत के लिए चाहिए 66 रन

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम जीत की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है। केकेआर ने अपनी पारी के 100 रन पूरे कर लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 64 गेंदों में 66 रन बनाने हैं। अंगकृष रघुवंशी 33 और कप्तान रहाणे 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
MAY 03, 2026 18:14 IST

SRH vs KKR Live Score: जीत की तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही कोलकाता

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम जीत की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है। केकेआर ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 17 और कप्तान रहाणे 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर को अब यहां से जीत के लिए 78 गेंदों में 87 रनों की और जरूरत है। अगर केकेआर यह मैच जीत लेती है तो सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार 5 मैचों में जीत के बाद यह पहली हार होगी।
MAY 03, 2026 18:15 IST

SRH vs KKR Live Score: केकेआर को जीत के लिए चाहिए 95 रन

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। केकेआर को अब जीत के लिए 14 ओवर में 95 रनों की जरूरत है। अंगकृष रघुवंशी 16 और कप्तान रहाणे 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
MAY 03, 2026 18:15 IST

SRH vs KKR Live Score: केकेआर का पहला विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। फिन एलन 29 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने हैं। उनका कैच हेनरिक क्लासेन ने लपका है। अब अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर आए हैं। कप्तान रहाणे 15 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं।
MAY 03, 2026 18:15 IST

SRH vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 2 ओवर में 14 रन

सनराईजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 14 रन बना लिए हैं। कोलकाता के कप्तान आजिंक्य रहाणे 7 और फिन एलन 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कोलकाता को 18 ओवर में जीत के लिए 152 रनों की जरूरत है।
MAY 03, 2026 18:16 IST

SRH vs KKR Live Score: पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई हैदराबाद की टीम

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम अपनी पारी के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवर खेलकर 165 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड ने बनाए। उन्होंने 61 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने भी 48 रन बनाए। हैदराबाद के विकेट थोड़े-थोड़े अंतराल पर गिरते रहे और 165 रन पर पारी समाप्त हो गई।
MAY 03, 2026 17:04 IST

SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद का 9वां विकेट आउट

वैभव अरोड़ा ने शिवांग कुमार को आउट किया। उनका कैच विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी ने लपका। वैभव अरोड़ा ने लेग साइड की तरफ एक धीमी गेंद फेंकी, जिसे पुल करने की कोशिश में शिवांग कुमार गलती कर बैठे। यह एक ऐसा कैच था, जिसे लेकर सभी कंफ्यूज थे लेकिन कीपर ने कैच की अपील की। ​​हालांकि, अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। लेकिन केकेआर के कप्तान रहाणे ने डीआरएस का इस्तेमाल किया और अल्ट्राएज में साफ स्पाइक दिखाई दिया। जिससे पता चला कि गेंद ग्लव्स से लगी थी। केकेआर का रिव्यू सफल रहा और SRH ने अपना नौवां विकेट गंवा दिया।
MAY 03, 2026 17:00 IST

SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद ने अपना 8वां विकेट गंवाया

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 17 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस भी अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें अनुकूल रॉय ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर आउट कर दिया है।
MAY 03, 2026 16:54 IST

SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद ने खोया ईशान किशन का विकेट

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। ईशान किशन अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सुनील नरैन ने आउट करके पवेलियन भेज दिया है।
MAY 03, 2026 16:41 IST

SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद ने खोया अनिकेत वर्मा का विकेट

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पांचवा विकेट गंवा दिया है। अनिकेत वर्मा भी वरुण चक्रवर्ती का शिकार होकर पवेलियन लौट गए हैं।
MAY 03, 2026 16:28 IST

SRH vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

हैदराबाद ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर स्मरण रविचंद्रन आउट। उनका कैच अजिंक्य रहाणे ने लपका। स्मरण रविचंद्रन ने आते ही लंबा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन शॉट ठीक से लगा नहीं और विकेट गिर गया। वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
MAY 03, 2026 16:25 IST

SRH vs KKR Live Score: रोवमेन पॉवेल में लिया करिश्माई कैच

कैमरन ग्रीन की गेंद पर हेनरिक क्लासेन आउट का रोवमैन पॉवेल ने करिश्माई कैच लपका। रोवमैन पॉवेल ने डीप में एक हाथ से शानदार कैच लपका। कैच इतना जबरदस्त था कि टीवी अंपायर से मदद ली गई। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने दाईं ओर कदम बढ़ाया और फिर हवा में उछलकर अपने दाहिने हाथ से गेंद को लपक लिया। उनका बायां हाथ पहले जमीन पर लगा और पॉवेल गिर पड़े। हालांकि, उन्होंने गेंद को जमीन पर टच नहीं होने दिया। गेंद पर उनका पूरा नियंत्रण था और इसे एक सही कैच माना गया। हेनरिक क्लासेन 11 रन बनाकर आउट हो गए, जो इस सीजन में उनका सबसे कम स्कोर रहा। ग्रीन ने शॉर्ट पिच गेंद फेंका था और क्लासेन उनका शिकार बन गए।