पाकिस्तान को रौंदने के बाद श्रीचरणी का बड़ा खुलासा, बताया क्या था स्पिनर्स का सीक्रेट प्लान

Sree Charani: भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को उसके टी20 इतिहास के सबसे कम स्कोर 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए श्रीचरणी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Sree Charani: महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट की एकतरफा जीत की हीरो रहीं बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने टीम इंडिया के स्पिन डिपार्टमेंट की सफलता का राज खोला है। चरणी ने कहा कि भारतीय स्पिनर मैच से पहले एक साथ बैठकर रणनीति बनाती हैं और फिर मैदान पर उसे पूरी तरह लागू करने पर फोकस करती हैं।

Shree Charni

श्रीचरणी (फोटो साभार- BCCI)

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को उसके टी20 इतिहास के सबसे कम स्कोर 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए, प्रेमा रावत ने 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 5 रन देकर 2 और शेफाली वर्मा ने 10 रन देकर 1 विकेट लिया। भारत ने 68 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

End of Feed