SA vs NAM: तीसरे वनडे में 9 विकेट से दी मात, साउथ अफ्रीका ने नामीबिया पर 3-0 से किया क्लीन स्वीप

SA vs NAM 3rd ODI: ब्योर्न फोर्टुइन की घातक गेंदबाजी और जॉर्डन हरमन व कॉनर एस्टरहुइजन की आक्रामक हाफ सेंचुरी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे में नामीबिया को 9 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

SA vs NAM 3rd ODI: साउथ अफ्रीका की दूसरी टीम ने नामीबिया को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। रविवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन के 4 विकेट और जॉर्डन हरमन व कॉनर एस्टरहुइजन की तूफानी हाफ सेंचुरी ने साउथ अफ्रीका की आसान जीत तय कर दी।

South Africa

साउथ अफ्रीका ने 3-0 से जीती सीरीज (फोटो साभार- @ProteasMenCSA)

नामीबिया को हराकर 3-0 से जीती सीरीज

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ। क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने शुरू में ही दो झटके देकर नामीबिया को 19/2 पर ला दिया। इसके बाद अलेक्जेंडर वोल्शेंक (31) और लौरें स्टीनकैंप (23) ने 53 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभालने की कोशिश की। 21वें ओवर में मैच पलट गया। ब्योर्न फोर्टुइन ने स्टीनकैंप को आउट किया और उसी ओवर में वोल्शेंक रन आउट हो गए। अगले ही ओवर में फोर्टुइन ने कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (3) को भी पवेलियन भेज दिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और 10 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन (4) और वाल्डो स्मिथ (2) को भी आउट किया।

End of Feed