INDW vs SAW: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर की फाइनल में एंट्री

INDW vs SAW: त्रिकोणीय सीरीज के 5वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 23 रन से मुकाबला जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

INDW vs SAW: भारत ने 23 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 338 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 314 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 81 रन की पारी एनेरी डर्कसेन ने खेली। भारत की ओर से अमनजोत कौर ने 3 और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बना ली जबकि साउथ अफ्रीका की टीम बाहर हो गई।

indw vs SAW

भारत और साउथ अफ्रीका मैच (साभार-ICC)

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा रॉड्रिग्स की शानदार शतकीय पारी और दीप्ती शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जेमिमा ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 123 रन की पारी खेली। चौबीस वर्ष की रौड्रिग्स ने 101 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाये।

End of Feed