SA vs ZIM First Test Day 1 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ की धमाकेदार शुरुआत, प्रीटोरियस और बॉश ने जड़े शानदार शतक

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ बुलवायो में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन खराब शुरुआत से उबरने के बाद खेल खत्म होने तक लुआन ड्री प्रीटोरियस और कार्बिन बॉश की शतकीय पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 418 रन बना लिए हैं। ऐसा रहा पहले दिन के खेल का हाल?

बुलवायो: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। बुलवायो में शनिवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने लुआन ड्री प्रीटोरियस के डेब्यू (153) और कार्बिन बॉश के नाबाद शतक(100*) की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बना लिए हैं। बॉश 100 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ 9 रन बनाकर क्वेना मफाका दे रहे हैं।

Lhuan dre Pretorius and Corbin Bosch

आन ड्री प्रीटोरियस और कार्बिन बॉश (साभार Proteas Men X)


दक्षिण अफ्रीका ने की खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर ने खराब शुरुआत की। पारी के छठे ओवर में सलामी बल्लेबाजी टोनी डी जोरजी खाता खोले बगैर लपके गए। इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जकी भी 13 रन बनाकर चिवांगा का शिकार बने। 21 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

End of Feed