NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका विजयी अभियान जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्जकर पहुंचा सुपर-8 की दहलीज पर

टी20 वर्ल्ड कप के 24वें मैच में ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 17.1 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

अहमदाबाद, भाषा। मार्को यानसन (40 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान एडेन मारक्रम की आक्रामक बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।

SA vs NZ

साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत। फोटो- AP

न्यूजीलैंड को 7 विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

End of Feed