BAN vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका के नाम रहा पहला दिन, हासिल की 34 रन की बढ़त

BAN vs SA Highlights: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन मेहमान टीम के नाम रहा। बांग्लादेश की पही पारी 106 रन पर सिमट गई। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ने 34 रन की बढ़त बना ली।

BAN vs SA Highlights: बायें हाथ के स्पिनर ताईजुल इस्लाम के 49 रन देकर पांच विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने सोमवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 106 रन पर सिमटने के बाद स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 140 रन कर दिया। ताईजुल इस तरह शाकिब अल हसन के बाद 200 विकेट झटकने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज बन गये।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (13)

बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-BCB)

खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ने 34 रन की बढ़त बना ली। काइल वेरेयने 18 और वियान मुल्डर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों सातवें विकेट के लिए अभी तक 32 रन जोड़ चुके हैं।

End of Feed