IND vs SA Highlights: भारत को हराकर 15 साल बाद साउथ अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर जीता टेस्ट

IND vs SA Highlights: कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को हरा दिया। इसके साथ ही 2 मैच की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के सामने जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य था।

IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन भारत को 30 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर के अलावा अक्षर पटेल ने 26 रन की पारी खेली।दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने चार जबकि केशव महाराज और मार्को यान्सन ने 2-2 विकेट चटकाए।

ind vs sa highlights

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार-BCCI)

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर 123 रन की बढ़त हासिल की थी। उसकी तरफ से कप्तान तेम्बा बावुमा ने नाबाद 55 रन बनाए। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की थी। लेकिन दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने टर्निंग ट्रैक पर शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया और 153 रन बनाए। खास तौर से कप्तान तेंबा बावुमा ने 55 रन की पारी खेली। वह इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ा।

End of Feed