SA vs AUS 1st ODI Highlights: मैथ्यू ब्रीट्जके और मार्को यानसेन ने दिलाई दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसा रहा पहले वनडे के पल पल का हाल?

डरबन: वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में मैथ्यू ब्रीट्जके की 112(106) रन की शतकीय और मार्को यानसेन की 75(59) 8 विकेट के नुकसान पर 297 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए 298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.2 ओवर में 230 रन पर ढेर हो गई। कप्तान मिचेल मार्श के अलावा ऑस्ट्रेलिया का और कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। मार्श ने 60(36) रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट केशव महाराज ने लिए। वहीं 2-2 विकेट कार्बिन बॉश और बोजोर्न फोर्टुइन के खाते में गए। इस मुकाबले में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Matthew Breetzke

मैथ्यू ब्रीट्जके (फोटो क्रेडिट @ProteasMenCSA X)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका का शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के चौथे ओवर में टोनी डिजोर्जी हेजलवुड की गेंद पर कैच दे बैठे। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद डिकॉक को नाथन ऐलिस ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे कैच करा दिया। डिकॉक 14(18) रन बना सके। ऐसे में कप्तान टेम्बा बावूमा के साथ मैथ्यू ब्रीट्जके ने मोर्चा संभाला। दोनों टीम को 83 रन तक ले गए। ऐसे में बवूमा को एडम जंपा ने जोस इंग्लिस के हाथों कैच करा दिया। 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रीट्जके और रेयान रिकल्टन ने दक्षिण अफ्रीका को 100 रन के पार पहुंचा दिया। ब्रीट्जके ने 50 गेंद पर अपना अर्धशतक 7 चौके और एक छक्के के साथ पूरा कर लिया। ब्रीट्जके और रिकल्टनस्कोर को 125 रन तक ले गए। 125 के स्कोर पर रिकल्टन को जंपा ने रेनेशा के हाथों कैच करा दिया और दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। रिकल्टन 27(26) रन बना सके।

End of Feed