INDA vs SAA: साउथ अफ्रीका ने भारत ए के खिलाफ किया रिकॉर्डतोड़ चेज

साउथ अफ्रीका ए ने भारत ए को हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ को पारी की हार से बचने के लिए चौथे दिन 392 रन बनाने थे। हरमन और सेनोक्वाने ने शुरुआती विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर टीम को कमाल की शुरुआत दिलाई।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने नियमित टेस्ट गेंदबाजों की मौजूदगी वाले भारत ‘ए’ के खिलाफ रविवार को दूसरे चार दिवसीय मैच के चौथे दिन पांच विकेट से यादगार जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने दिन की शुरुआत में बिना किसी नुकसान के 25 रन से आगे से खेलते हुए 417 रन के बड़े लक्ष्य का बिना किसी परेशानी के आसानी से पीछा कर लिया।

IND A VS SA A

भारत और साउथ अफ्रीका ए (साभार-X)

जॉर्डन हरमन (91, 123 गेंद), लेसेगो सेनोक्वाने (77, 174 गेंद), तेम्बा बावुमा (59, 101 गेंद), जुबैर हमजा (77, 88 गेंद) और कॉनर एस्टरहुइजन (52 रन नाबाद, 54 गेंद) ने शानदार अर्धशतक जड़े जिससे दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने तीन ओवर शेष रहते पांच विकेट पर 417 का स्कोर बना यादगार जीत दर्ज की।

End of Feed