कैब अध्यक्ष पद की दौड़ से हटे सौरव गांगुली, उनके भाई के चुने जाने का रास्ता साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 09:13 PM IST

Sourav Ganguly, CAB, Snehashish Ganguly: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद की दौड़ से हट गए जिससे उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का 31 अक्टूबर को वार्षिक आम बैठक में शीर्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद की दौड़ से हट गए जिससे उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का 31 अक्टूबर को वार्षिक आम बैठक में शीर्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।

sourav_ganguly_ICC

सौरव गांगुली (ICC)

गांगुली ने नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र नहीं भरा। उन्होंने ईडन गार्डंस पर पत्रकारों से कहा,‘‘ मैंने कहा था कि मैं तभी अपनी दावेदारी पेश करूंगा जब चुनाव होंगे। चुनाव नहीं हो रहे हैं और इसलिए सभी को निर्विरोध चुना जाएगा।’’

End of Feed