कैब ने भ्रष्टाचार के आरोपों का दिया कड़ा जवाब, गांगुली और अभिषेक के बीच खुलकर सामने आया मनमुटाव

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और सौरव गांगुली के नेतृत्व वाले मौजूदा प्रशासन के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव बुधवार को खुलकर सामने आ गया। कैब ने भ्रष्टाचार के आरोपों का भी करारा जवाब दिया है।

कोलकाता: बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और सौरव गांगुली के नेतृत्व वाले मौजूदा प्रशासन के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव बुधवार को खुलकर सामने आ गया। राज्य की क्रिकेट संस्था के शीर्ष अधिकारियों ने अपनी सालाना आम बैठक (एजीएम) से ठीक तीन महीने पहले भ्रष्टाचार और कामकाज में खामियों के आरोपों को सिरे से खारिज किया।

Sourav Ganguly and Avishek Dalmiya

सौरव गांगुली और अभिषेक डालमिडा

अभिषेक की शिकायत के बाद कैब ने लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री डॉ. इंद्रनील खान को लिखे तीन पन्नों के पत्र में कैब ने भ्रष्टाचार, पारदर्शिता की कमी और ’व्यवस्था में गड़बड़ी’ के बारे में जताई गई ’सामान्य आशंकाओं’ को खारिज कर दिया। अभिषेक ने गड़बड़ी की शिकायतों की जांच के लिए राज्य सरकार की ’स्पोर्ट्स इंटीग्रिटी एंड एंटी-करप्शन हेल्पलाइन’ से संपर्क किया था जिसके चार दिन बाद यह पत्र लिखा गया।

End of Feed