रोहित-विराट के वनडे फ्यूचर पर सामने आई बीसीसीआई के पूर्व चीफ गांगुली की प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। ये सब तब हो रहा है जब टी20 और टेस्ट में युवा खिलाड़ियों ने बड़े ही सहज तरीके से उन दोनों की कमी पूरी कर दी है। लेकिन क्या सच में वनडे में भी ऐसा किया जा सकता है और क्या है इस फॉर्मेट में दोनों का भविष्य इसको लेकर गांगुली ने प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के एकदिवसीय रिकॉर्ड को ‘असाधारण’ करार देते हुए कहा कि इन दोनों दिग्गजों को 50 ओवर के प्रारूप में तब तक खेलते रहना चाहिए जब तक कि उनका प्रदर्शन अच्छा है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कयास लगाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी वनडे दौरा हो सकता है। गांगुली ने इस बारे में पूछे जाने परं कहा कि उन्हें ऐसे किसी बात की जनकारी नहीं है। गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता हूं। ’’

rohit sharma and Virat Kohli ODI Future

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-BCCI)

गांगुली ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि उनके करियर को आगे बढ़ाने में प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण कारक होना चाहिए। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है। जो भी अच्छा करेगा, वही खेलेगा। अगर वे अच्छा करते हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। कोहली का वनडे रिकॉर्ड असाधारण है, रोहित शर्मा के साथ भी ऐसा ही है। वे दोनों सफेद गेंद की क्रिकेट (सीमित ओवरों के मैच) में असाधारण हैं।’’

End of Feed