चोटिल रिषभ पंत कब करेंगे वापसी, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

  • Edited by: शेखर झा
  • Updated Feb 27, 2023, 04:53 PM IST

Rishabh Pant updates: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को लेकर जानकारी दी। आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम में उनकी जगह भरना गांगुली के लिए कठिन चुनौतियों में से एक है। उन्होंने रिषभ पंत को लेकर जानकारी दी।

Indian Premier League 2023: BCCI के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने पिछले दिनों कार एक्सीडेंट में घायल हुए रिषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर जानकारी दी। आईपीएल से पहले गांगुली के लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक रिषभ पंत की जगह भरना है, जो हाल ही में एक भयानक दुर्घटना में चोटिल होने और फिर सर्जरी के बाद उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली कैपिटल्स में उनकी जगह किसको शामिल किया जाएगा। इसको लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही घोषणा हो सकती है।

Rishabh Pant And Sourav Ganguly

रिषभ पंत और सौरव गांगुली। (फोटो - ट्विटर और इंस्टाग्राम)

सर्जरी के बाद कठिन दौर से गुजर रहे हैं

गांगुली ने कहा, ‘मैंने उनसे कई बार बात की। जाहिर तौर पर वह चोटों और सर्जरी के बाद कठिन दौर से गुजर रहे हैं और मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं। एक साल में या कुछ वर्षों में हो सकता है कि वह भारत के लिए दोबारा खेले।’

End of Feed