सौरव गांगुली की होगी आईपीएल में वापसी, जानिए किस टीम के साथ जुड़ेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2023, 04:32 PM IST

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की आईपीएल में नई भूमिका के साथ वापसी होने जा रही है। जल्दी ही इंडियन प्रीमियर लीग में फिर से दादागिरी दिखेगी।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अप्रैल में शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र से दिल्ली कैपिटल्स टीम के क्रिकेट निदेशक के रूप में इस लीग में वापसी करेंगे। आईपीएल से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।

Sourav-Ganguly-Ricky-Ponting

सौरव गांगुली और रिकी पॉन्टिंग( साभार दिल्ली कैपिटल्स)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने अक्टूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी आईएलटी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के क्रिकेट से जुड़े कार्यों को देखेंगे।

End of Feed