Womens ODI World Cup 2025: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगी आखिरी मैच

Women's ODI World Cup 2025: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी और महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में उनका नेतृत्व करने जा रही सोफी डिवाइन ने वनडेअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। डिवाइन वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेंट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगी।

Women's ODI World Cup 2025: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने इस साल आईसीसी महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 35 वर्षीय ऑलराउंडर 2025-26 सीजन से केवल सीमित मैचों में ही खेलेंगी।सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट में अपना सफर 2006 में महज 17 साल की उम्र में शुरू किया था। शुरुआत में वह नंबर 11 पर बल्लेबाजी करती थीं, लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने खुद को इस फॉर्मेट की सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार कर लिया।

Sophie divine AP

सोफी डिवाइन (फोटो- AP)

कप्तान के रूप में उपलब्धियां

सोफी डिवाइन को 2020 में न्यूजीलैंड की स्थायी कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में टीम ने पिछले साल आईसीसी महिला T20 विश्व कप जीता था। हालांकि, वनडे फॉर्मेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली और पिछले दो विश्व कप में टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई।

End of Feed