ICC Women's T20I Rankings: स्मृति मंधाना टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम, हरमनप्रीत कौर 14वें स्थान पर पहुंचीं

ICC Women's T20I Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष खिलाड़ियों को आईसीसी टी20 रैंकिंग में दमखम बरकरार है। स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ICC Women's T20I Rankings: भारत की सलामी महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को यहां जारी नवीनतम रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गईं।

ICC Womens T20I Rankings, Smriti Mandhana And Harmanpreet Kaur

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (BCCI)

मंधाना के अलावा आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा शीर्ष 10 में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने अपना छठा स्थान बरकरार रखा है, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स संयुक्त 11वें स्थान पर बनी हुई हैं।

End of Feed