SL vs SA Dream11 Prediction: श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के रोमांचक मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट ड्रीम-11

SL vs SA T20 Match Dream11 Prediction in hindi, Sri Lanka vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

SL vs SA T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Sri Lanka vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चौथे मुकाबले में एक बार की चैम्पियन श्रीलंका का सामना दो बार की सेमीफाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है। श्रीलंका टीम में वानिंदु हसरंगा, एंजेलो मैथ्यूज सहित सदीरा समरविक्रमा और मथीशा पथिराना पर नजर रहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पर नजर डालें तो एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर के अलावा एनरिक नोर्खिया, कागिसो रबाडा पर नजर रहेगी।

SL vs SA Dream11 Prediction: श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के रोमांचक मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट ड्रीम-11

SL और SA हेड टू हेड

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 करियर में कुल 17 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है। टीम को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबले में जीत मिली है। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लंबे समय से इंजतार है। टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी जीत 14 अगस्त 2018 में मिली थी। वहीं, अगर दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने सभी 5 मुकाबले में जीत हासिल की है।

End of Feed