SL vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी की एक साल बाद टीम में वापसी

SL vs NZ, Sri Lanka Announce Test Squad: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 18 सितंबर से होगा। इस सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान किया। टीम में एक श्रीलंकाई खिलाड़ी की करीब एक साल बाद टीम में वापसी हुई है।

SL vs NZ, Sri Lanka Announce Test Squad: इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दम दिखाने उतरेगी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में उतरेगी। इसके अलावा ओशादा फर्नांडो की टीम में करीब एक साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2023 में खेला था। इसके बाद से उनको टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी।

SL vs NZ, Sri Lanka vs New Zealand, Sri Lanka announced, Sri Lanka announced Test Squad, Sri Lanka Cricket Team, New Zealand Cricket Team, World Test Championship, World Test Championship Point Table Updates, Oshada Fernando, Oshada Fernando Comeback, Oshada Fernando in Sri Lanka Test Team, Dhananjaya De Silva,

श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गरजा था बल्ला

ओशादा फर्नांडो ने पिछले दिनों खेले गए मुकाबले में श्रीलंका-ए के लिए शानदार पारी खेली थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ पहली पारी में 146 गेंदों पर 21 चौके की मदद से 122 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में भी उनका बल्ला जमकर चला था। उन्होंने 122 गेंदों का सामना किया और 12 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 80 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के आधार पर ओशाद फर्नांडो को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था। इस प्रदर्शन के आधार पर वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में जगह बनाने में सफल हुए थे। वे टीम में निशान मदुश्का की जगह लेंगे।

End of Feed