SL vs NZ Highlights: आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया

SL vs NZ Highlights: श्रीलंका को पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

SL vs NZ Highlights: बे-ओवल में खेले गए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, लेकिन आखिरी ओवर तक चले इस मैच में टीम 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना पाई और न्यूजीलैंड ने 8 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने 60 गेंद में 90 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी काम नहीं आई। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

pathum nisanka

श्रीलंका और न्यूजीलैंड हाईलाइट्स (साभार-AP)

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे 20 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। टीम लगातार अंतराल पर विकेट खो रही थी। एक वक्त मेजबान टीम 65 रन के स्कोर पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन डेरेल मिचेल के 62 और माइकल ब्रेसवेल के 59 रन की विस्फोटक पारी के दम पर उसने निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

End of Feed