SL vs NZ 1st ODI Pitch Report: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

SL vs NZ 1st ODI Pitch Report In Hindi: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज होगा। तीन वनडे मैचों की इस सीरीज का पहला वनडे मैच दांबुला में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुई दो टी20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज ड्रॉ कराई थी। अब 50 ओवर फॉर्मेट में ये दोनों टीमें क्या धमाल मचाती हैं ये देखना दिलचस्प रहेगा। यहां जानिए श्रीलंका-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और कैसे हैं दांबुला के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2024
  • आज श्रीलंका और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच
  • दांबुला के मैदान पर होगा सीरीज का आगाज

SL vs NZ 1st ODI Pitch Report In Hindi Today Match At Dambulla: आज मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेजबान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों ने दो मैचों की टी20 सीरीज को इससे पहले ड्रॉ कराया था लेकिन अब पचास ओवर प्रारूप में दोनों टीमें एक दूसरे को चुनौती देने वाली हैं। पहला वनडे मैच आज दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में आयोजित किया जा रहा है। श्रीलंकाई टीम की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड वनडे टीम के कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं।

SL vs NZ 1st ODI Pitch Report Today Match

श्रीलंका-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आज से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले इन दोनों टीमों के वनडे इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े आपको बता देते हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आज तक 102 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 52 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली है, जबकि श्रीलंकाई टीम 41 मैचों में ही कीवी टीम को शिकस्त दे पाई है। दोनों टीमों के बीच 1 मैच टाई भी रहा और 8 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, अगर श्रीलंकाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मैचों का इतिहास देखें तो यहां अब तक ये दोनों 27 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें 17 बार मेजबान श्रीलंका को विजय हासिल हुई। जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 6 बार जीत दर्ज करने में सफल रहा। वहीं 4 मुकाबले बेनतीजा रहे। आज दांबुला में होने वाले पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड फैंस की उम्मीदें कप्तान सैंटनर के अलावा विल यंग (Will Young), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) और जेकब डफी (Jacod Duffy) पर टिकी होंगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम की नजरें कप्तान असालंका के अलावा पाथुम निसंका (Pathum Nissanka), दुनिथ वेलालगे (Dunith Wellalage) और जेफरी वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) जैसे खिलाड़ियों पर रहेंगी।

End of Feed