क्रिकेट

SL Vs BAN T20 World Cup 2024 Match LIVE Telecast: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वर्सेस बांग्लादेश क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2024 टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

SL Vs BAN T20 World Cup 2024 Match Today, Srilanka Banam Bangladesh T20 T20i LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम की टक्कर बांग्लादेश क्रिकेट टीम से होने वाली है। इस मैच का आयोजन डलास स्थित ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैच का भारत में कब और कैसे लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।

Image

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश लाइव टेलीकास्ट

Sri Lanka Banam Bangladesh 1st T20 World Cup 2024 LIVE TV Telecast Channel in India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के 15वें मैच में बांग्लादेश का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच 8 जून को सुबह 06:00 बजे डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने अपना पहला मैच न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से गंवा दिया था और फिलहाल ग्रुप डी की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगा। इस मैच में श्रीलंका की कप्तानी वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) करेंगे वहीं बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शन्तो (Najmul Hossain Shanto) के पास होगी।

शनिवार के मैच के लिए पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल होने की संभावना है, खासकर शुरुआत में। नई गेंद के हवा में स्विंग होने और सीम से दूर जाने की उम्मीद है, यह बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। टॉस जीतने वाली टीम इन परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करना चुन सकती है।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (SL vs BAN Match Date)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 8 जून 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (SL vs BAN Match Time)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (SL vs BAN Match Venue)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला डलास के ग्रेंड प्रेयरी मैदान में खेला जाएगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (SL vs BAN Match Live Telecast)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (SL vs BAN Match Live Streaming)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। मोबाइल स्ट्रीमिंग फ्री है।

बांग्लादेश का स्क्वॉड ( Bangladesh Squad)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squad)

वानिन्दु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article