IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। सभी तीनों मुकाबले में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के पास है जबकि जिम्बाब्वे का नेतृत्व सिकंदर रजा कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार 26 जुलाई को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होंगे जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजे होगा। इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
श्रेयस अय्यर और सिकंदर रजा (साभार-X)
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के टॉप स्कोरर
भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की बात करें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में जिम्बाब्वे का जलवा रहा है। 5 में से 3 खिलाड़ी जिम्बाब्वे से हैं। इस लिस्ट में टॉप पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा है, जिन्होंने 11 पारी में 194 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 46 रन है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- BCCI ने घरेलू क्रिकेट में बदले कई नियम, मैच में आएगा रोमांच
नंबर दो पर अभिषेक शर्मा का नाम है, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ केवल 5 पारी में 179 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली है। अभिषेक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 100 रन है। वह इकलौते बैटर हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस फॉर्मेट में भारत की ओर से शतक जड़ा है। लिस्ट में नंबर 3 पर चामु चिभाभा हैं, जिन्होंने 7 पारी में 172 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 5 पारी में 170 और 5वें नंबर पर ब्रायन बेनेट हैं जिनके नाम 6 पारी में 168 रन हैं। इस बार जब श्रेयस अय्यर की टीम उतरेगी तो कई नए रिकॉर्ड बनने की संभावना है और शतकों की संख्या भी बढ़ सकती है।
