SL W vs PAK W: पाकिस्तान की Sidra Amin ने रचा इतिहास, मिताली और हरमनप्रीत को छोड़ा पीछे

श्रीलंका दौरे पर गई पाकिस्तान की महिला टीम की स्टार बल्लेबाज सिदरा अमीन ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह पाकिस्तान महिला क्रिकेट के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने एक साथ चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया कर नया रिकॉर्ड बना दिया, जिसमें भारत की मिताली राज और हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के हम्बनटोटा में दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज सिदरा अमीन ने शतकीय पारी खेली। अमीन ने मुश्किल में फंसी टीम को उबारते हुए 273 के स्कोर तक पहुंचाया। वह अंत तक नाबाद रहीं। अपनी शतकीय पारी के दौरान सिदरा अमीन ने भारत की मिताली राज और हरमनप्रीत कौर सहित चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

Sidra Amin

सिदरा अमीन ने रचा इतिहास। फोटो- श्रीलंका क्रिकेट

श्रीलंका महिला क्रिकेट के खिलाफ पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीतकर दूसरे मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ पाकिस्तान की टीम उतरी। महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सादाफ सम्स को 12 के निजी स्कोर पर आउट करके श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की।

End of Feed