IND vs AUS: कंगारुओं के खिलाफ घर में शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बने शुभमन गिल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2023, 08:59 PM IST

IND vs AUS 4th Test: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। इसके साथ ही वे कंगारुओं के खिलाफ घरेलू मैदान पर शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं।

Indian vs Australia 4th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शुभमन गिल ने न केवल भारतीय टीम को संभाला, बल्कि कंगारुओं के खिलाफ घेरलू मैदान पर शतक जमाने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन 23 साल के शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54.46 की स्ट्राइक रेट से 235 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन की शानदार पारी खेली और भारतीय टीम के स्कोर को 240 के पार पहुंचाया। वे केएल राहुल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकि, केएल राहुल ने 22 साल की उम्र में सिडनी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया था।

Shubman Gill

शतक जमाने के बाद भमन गिल।

गिल ने इस दिग्गज को पीछे छोड़ा

शुभमन गिल बतौर ओपनर बल्लेबाज दूसरे भारतीय बने गए हैं। उन्होंने 23 साल 182 दिन में शतक जमकर यह रिकॉर्ड कायम किया। वहीं, केएल राहुल ने 22 साल 263 दिन में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन शुभमन गिल भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ने में सफल रहे। वीवीएस लक्ष्मण ने 25 साल 62 दिन में यह रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

End of Feed