IND vs SA: WTC चैंपियन के सामने शुक्रवार को असली टेस्ट से पहले टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

IND vs SA: शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस प्रैक्टिस सेशन में कप्तान गिल के अलावा साई सुदर्शन और इंडिया ए के लिए खेल रहे खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।

IND vs SA: कप्तान के तौर पर घर पर अपने दूसरे टेस्ट सीरीज में गिल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। सामने WTC की मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका है और इसलिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारतीय कप्तान गिल ने शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व अपनी तकनीक को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को यहां नेट्स पर करीब डेढ़ घंटा बिताया। दक्षिण अफ्रीका की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है क्योंकि पिछले महीने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उसने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ कराई थी।

ind vs SA

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार-ANI)

गिल ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में अर्धशतक और नाबाद शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह रन बनाने के लिए जूझते रहे। वह ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी-20 मैचों की आठ पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनका उच्चतम स्कोर 46 रन रहा।

End of Feed