Shubman Gill Century: अपने पहले टेस्ट शतक के बाद शुभमन गिल ने कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 16, 2022, 07:48 PM IST

India vs Bangladesh 1st test, Shubman Gill test century: भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार शुक्रवार को जब शतक जड़ा तो भावनाएं साफ झलक रही थीं। मैच के बाद जब उन्होंने इस बारे में बात की तो इसका प्रमाण भी मिल गया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिये पहला टेस्ट शतक जड़ना विशेष अहसास था लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इसके लिये लंबा समय (12 टेस्ट) लगा। गिल ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती टेसट में भारत की दूसरी पारी में 152 गेंद में 110 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट शतक जमाया।

shubman_Gill_AP

शुभमन गिल (AP)

अपना 12वां टेस्ट खेल रहे गिल और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 102 रन) के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 258 रन पर घोषित कर बांग्लादेश को जीत के लिये 513 रन का लक्ष्य दिया। गिल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रसारक ‘सोनी लिव’ से कहा, ‘‘मुझे खुद लगा कि पहला टेस्ट शतक आने में लंबा समय लगा। यह शतक मेरे, मेरे परिवार और मेरे दोस्तों के लिये काफी मायने रखता है जिन्होंने मेरा समर्थन किया। किसी भी खिलाड़ी के लिये यह विशेष क्षण है - पहले टेस्ट शतक तक पहुंचना मेरे लिये खास है।’’

End of Feed