IND vs SA: कोलकाता टेस्ट से पहले शमी को टीम से बाहर रखने पर कप्तान गिल ने तोड़ी चुप्पी

Shubman Gill Press Conference: द.अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान गिल ने दमदार प्रेस कांफ्रेंस की और इसमें सभी सवालों का सटीक जवाब दिया। गिल ने मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम से बाहर रखे जाने के सवाल पर भी जवाब दिया और उनकी तारीफ भी की।

Shubman Gill Press Conference: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लंबे समय से टेस्ट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। शमी, जो 2023 वनडे विश्व कप में सात मैचों में 24 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, चोटों के कारण वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Shami Gill

मोहम्मद शमी शुभमन गिल (फोटो- BCCI/PTI)

शमी की क्वालिटी की तारीफ और चयन पर बयान

कोलकाता टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि शमी की गुणवत्ता वाले गेंदबाज बहुत कम हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप जैसे युवा तेज गेंदबाजों के हालिया प्रदर्शन की अनदेखी न करने की बात भी कही।गिल ने कहा, "शमी भाई की क्वालिटी वाले गेंदबाज बहुत ज्यादा नहीं हैं। लेकिन हम आकाश दीप और प्रसिद्ध (कृष्णा) जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं कर सकते। बुमराह और सिराज भी अच्छा कर रहे हैं, जैसा कि हमने देखा है।"

End of Feed