शुभमन गिल का 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना जाना तय, राहुल द्रविड़ को BCCI देगा बड़ा पुरस्कार

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का 15 मार्च को होने वाले BCCI के वार्षिक पुरस्कार समारोह में 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना जाना तय है। वहीं, भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया जाना तय है।

नई दिल्ली। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का 15 मार्च को होने वाले BCCI के वार्षिक पुरस्कार समारोह में 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना जाना तय है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को हाल में विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली टी20 टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्होंने अन्य दो प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया।

BCCI NAMAN Award

गिल और राहुल द्रविड़ को मिलेगा खास पुरस्कार। फोटो- BCCI

शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट मैचों में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर ड्रॉ रही सीरीज में बनाए गए 754 रन भी शामिल हैं। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में भी भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed