शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ मचाया धमाल, जड़ा टेस्ट करियर का पांचवां शतक

भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार शुभमन गिल ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ दिया। ये उनके करियर का पांचवां टेस्ट शतक है। जानिए कैसी रही उनकी पारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुभमन गिल ने चेन्नई टेस्ट में खेली 119 रन की नाबाद पारी
  • जड़ा टेस्ट करियर का पांचवां शतक, दूसरी पारी में तीसरा
  • ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए की 167 रन की साझेदारी

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार शुभमन गिल ने खराब दौर से उबरते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में जड़ दिया। गिल का टेस्ट क्रिकेट में ये लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रन की पारी खेली थी। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ दिया।

Shubman Gill

शुभमन गिल

161 गेंद में जड़ा शतक

गिल ने अपना शतक पांचवां टेस्ट शतक161 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। गिल के पांच टेस्ट शतकों में दूसरी पारी में निकला ये तीसरा शतक है। गिल के बल्ले से बांग्लादेश के खिलाफ निकला ये दूसरा शतक है। इससे पहले साल 2022 में उन्होंने चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा था।

End of Feed