India New Captain: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल होंगे कप्तान, बतौर बैटर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे रोहित

India New Captain: टीम इंडिया को वनडे में नया कप्तान मिल गया है। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे, लेकिन उन्हें शुभमन गिल की कप्तानी में खेलना होगा।

India New Captain: 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंप दी गई है। इसके साथ ही गिल टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप रोल में नजर आएंगे। वह टेस्ट और वनडे में कप्तान के अलावा टी20 फॉर्मेट में उप-कप्तान भी हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा वनडे टीम में होंगे, लेकिन अब उन्हें बतौर बल्लेबाज खेलना होगा। यानी कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया को दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलवाई थी।

india new odi captain

भारत का नया कप्तान (साभार-X)

38 साल के रोहित शर्मा को दिसंबर 2021 में वनडे में टीम इंडिया की कमान मिली थी। रोहित ने 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें 42 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली और 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक मैच टाई और एक बिना परिणाम के रहा था। रोहित ने 2018 एशिया कप में कार्यकारी कप्तान के तौर पर भारत को खिताब दिलाया था। 2023 में उन्होंने स्थायी कप्तान के तौर पर दूसरी बार टीम इंडिया को एशियन चैंपियन बनाया। धोनी के बाद भारत को सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के मामले में रोहित दूसरे सफल कप्तान हैं। टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने के अलावा उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जितवाया। इसके अलावा बतौर कप्तान वह वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक भी पहुंचे थे।

End of Feed