INDW vs ENGW: डेब्यू में फिफ्टी जड़ने के बाद क्या बोलीं शुभा सतीश

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 09:12 PM IST

INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला ने टेस्ट मैच का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। पहले दिन भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 410 रन बना लिए हैं। डेब्यू करने वाली शुभा सतीश ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली।

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को एकमात्र टेस्ट में भारत की महिला टीम की ओर से पदार्पण करने वाली शुभा सतीश ने कहा कि वह अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं और घरेलू क्रिकेट में सात साल बिताने के बाद उन्हें कुछ भी साबित नहीं करना है। घरेलू क्रिकेट में आयु वर्ग में विभिन्न टूर्नामेंट खेलते हुए आगे बढ़ने वाली कर्नाटक की शुभा ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में शानदार अर्धशतक बनाया जिससे भारत ने पहले दिन सात विकेट पर 410 रन बनाए।

Shubha Satheesh

शुभा सतीश (साभार-BCCI Women)

शुभा ने पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘साबित करने के संदर्भ में, मैंने वास्तव में इसके बारे में नहीं सोचा क्योंकि मुझे सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलनी थी- मैं यही जानती हूं और इसमें विश्वास करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक यात्रा है - यह एक प्रक्रिया है जो मैं महसूस करती हूं। यह एक अद्भुत अहसास है। मेरे पास शब्द नहीं हैं।’’

End of Feed