IND vs NZ: संजू सैमसन के मेडन ओवर खेलने पर कप्तान श्रेयस अय्यर हुए गुस्सा! कहा- स्ट्राइक रोटेट न कर पाने के चलते...

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली जीत के बाद टीम की प्रशंसा की। उन्होंने टीम में शामिल हर खिलाड़ी को मैच विनर बताया। हालांकि, उन्होंने संजू सैमसन के मेडन ओवर खेलने पर चिंता जाहिर की। जिसके चलते रनचेज के दौरान नेट रन रेट को बरकरार रखने का दबाव पर भारत पर बढ़ गया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी जीत के हीरो रहे। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने दोनों की तारीफ की। साथ ही टीम में मौजूद हर खिलाड़ी को मैच विनर बताया। हालांकि, उन्होंने शुरुआती ओवर में ज्यादा डॉट बॉल खेलने को लेकर चिंता जाहिर की।

shreyas on Sanju

डॉट बॉल खेलने पर भड़के श्रेयस अय्यर। फोटो- BCCI

न्यूजीलैंड द्वारा दिए 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पहला ओवर मेडन खेला। स्ट्राइक पर संजू सैमसन थे। मैट हेनरी ने अपने पहले ओवर में संजू सैमसन को कोई भी बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया। पहले तीन ओवर में भारत ने 22 रन बनाए। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि शुरुआत में ज्यादा डॉट बॉल खेलने और स्ट्राइक रोटेट न कर पाने से नेट रन रेट का दबाव बढ़ गया था। हालांकि, उन्होंने तिलक और रेड्डी की जमकर तारीफ की।

End of Feed