कप्तानी मिलने पर करेंगे नेचुरल गेम से समझौता? जानिए इस पर क्या बोले श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टीम का नया T20 कप्तान बनाया गया है। मार्च में सूर्या की कप्तानी में ही भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन अब उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है।

भारतीय T20 टीम की कमान संभालते ही श्रेयस अय्यर ने अपना अंदाज साफ कर दिया है। रविवार को एक कार्यक्रम में अय्यर ने कहा कि कप्तानी मिलने का मतलब ये नहीं कि उन्हें अपना व्यक्तित्व बदलना होगा। 31 साल के इस बल्लेबाज को शनिवार को सूर्यकुमार यादव की जगह नया T20 कप्तान बनाया गया है। मार्च में सूर्या की कप्तानी में ही भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन अब उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है। श्रेयस अय्यर ने कहा, "मुझे अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं है। मुझे वही इंसान बने रहना है जो मैं पहले था। मैं किसी और जैसा बनने या किसी की सरपरस्ती में रहने की कोशिश नहीं करूंगा।"

End of Feed