क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल, कह दी ऐसी बात

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने वैभव सूर्यवंशी के​​ लंबे फॉर्मेट में खेलने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुचर का कहना है कि वैभव टैलेंटेड हैं, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वो टेस्ट और वनडे मैचों में भी उतने ही प्रभावशाली और कामयाब होंगे।

Image

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट का नया पोस्टर बॉय बन चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में उन्होंंने सबसे अधिकर 776 रन जड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। वह IPL के इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बने। इस धमाकेदार फॉर्म का इनाम वैभव को मिला और BCCI ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में चुना। जहां एक तरफ दुनियाभर के क्रिकेट फैंस वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने उनकी काबिलियत पर ही सवाल उठा दिए हैं।

क्या बोले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने वैभव सूर्यवंशी के लंबे फॉर्मेट में खेलने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुचर का कहना है कि वैभव टैलेंटेड हैं, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वो टेस्ट और वनडे मैचों में भी उतने ही प्रभावशाली और कामयाब होंगे। स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बुचर ने कहा, “वैभव अभी सिर्फ 15 साल का है और लोग अब भी कह रहे हैं कि उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। हां, शायद करना होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अभी से तय कर लिया जाए कि वह शानदार टेस्ट या ODI खिलाड़ी बनेगा। फिलहाल हमें सिर्फ इस असाधारण टैलेंट का आनंद लेना चाहिए।”

IPL में वैभव ने खुद को किया साबित

बुचर ने इसके आगे यह भी माना कि वैभव ने IPL जैसे बड़े मंच पर खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा, “उसने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उसने पैट कमिंस जैसे गेंदबाज की जमकर धुनाई की और IPL के एक सीजन में क्रिस गेल से भी ज्यादा छक्के लगाए। फिर भी लोग पूछ रहे हैं कि क्या वह इंटरनेशनल लेवल पर ऐसा कर पाएगा।” बता दें कि टीम इंडिया जून के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी भारत के उन 15 खिलाड़ियों में शामिल किए गए हैं, जिन्हें श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ दो T20 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article